फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Muskaan stood first in poster making competition

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान रहीं प्रथम

Mon, 12 Aug 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Muskaan stood first in poster making competition
- बिलासपुर कॉलेज के जेंडर इक्वालिटी सेल ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के जेंडर इक्वालिटी सेल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रेकिंग जेंडर स्टीरियोटाइप विषय पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता हुई।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान ने पहला, रितिका ठाकुर ने दूसरा और स्वाति ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में हर्षित शर्मा ने पहला, शुभांगी चंदेल ने दूसरा और स्नेहा भाटिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसमें प्रतिभागियों ने लैंगिक असमानता को समाज से खत्म करने के उद्देश्य से विभिन्न पोस्टर बनाए और स्लोगन लिखे। महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से न केवल हमारा समाज जागरूक होता है, बल्कि हमारे समाज को भी एक नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का विकास तब तक नहीं हो सकता जब तक कि दोनों को समान अवसर प्राप्त न हों। कार्यक्रम की समन्वयक प्रोफेसर नम्रता पठानिया ने कहा कि समाज के हर वर्ग की प्रगति के लिए हमें आगे बढ़ना होगा। एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए सामाजिक, आर्थिक समरसता के साथ-साथ लैंगिक विषमताओं को खत्म करना भी आवश्यक है। इस अवसर पर कमेटी के मेंबर प्रो. नवेंदु बंसल, प्रो. अनुप्रिया, प्रो. हितेश, प्रो. सोनिका, प्रो. पूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed