फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Murder allegation, Bilaspur, Murder case, Silha village, Sikroha

Bilaspur News: बेटी ने पिता पर लगाए मां की हत्या के आरोप

Tue, 23 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Murder allegation, Bilaspur, Murder case, Silha village, Sikroha
-डीएसपी को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

-सिल्हा गांव में 16 अप्रैल को हुई थी महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सिकरोहा पंचायत के गांव सिल्हा में बेटी ने अपने पिता पर मां की हत्या के आरोप लगाए हैं। युवती ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान को ज्ञापन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई है। डीएसपी को सौंपे ज्ञापन में युवती ने बताया कि उसके पिता कई साल से घर से बाहर रह रहे हैं और दूसरी शादी कर ली है। जब भी वह घर आते थे, तो शराब पीकर उनके साथ मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। युवती ने बताया कि 15 अप्रैल को उसके पिता सुबह से शराब पीकर उसकी मां के साथ झगड़ा कर करता रहा। इसके बाद दोपहर के समय वह घर से बाहर चले गए। शाम को जब वह घर आए तो शराब के नशे में धुत थे और शराब साथ लेकर आए। उसके बाद पिता ने मां के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जब बेटी ने इसे रोकने का प्रयास किया तो इस पर दराट से हमला करने का प्रयास किया। इसके बारे में उसने अपने भाई को बताने के लिए फोन किया, लेकिन भाई का फोन बंद आया। अगली सुबह जब वह उठी तो उसका पिता दरवाजे के बाहर खड़ा हुआ था और मां को आवाज लगा रहा था। उसे देख वह कांप गया और वहां से भाग गया। पूछने पर उसने कहा कि मैं तेरी चाची को बुलाने जा रहा हूं। इसके बाद उसने अपनी मां को आवाज लगाई और कमरे में जाकर देखा तो मां मृत अवस्था में थी। इसके बाद इसके गांव वालों को आवाज लगाई। युवती ने कहा कि उसे पूरा शक है कि उसके पिता ने कोई जहरीला पदार्थ या गला घोटकर उसकी मां की हत्या की है। युवती ने कहा कि उसे और उसके भाई को पिता से खतरा बना हुआ है। युवती ने डीएसपी से न्याय की गुहार लगाई। इस मौके पर युवती के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed