फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Munduan de paji gaye gode kudiya da raj aa gaya but girl students danced a lot

Bilaspur News: मुंडुआं दे पजि गए गोडे कुडिय़ा दा राज आ गया पर खूब थिरकी छात्राएं

Thu, 01 Dec 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Munduan de paji gaye gode kudiya da raj aa gaya but girl students danced a lot
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह में बुुधवार को हुए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुंडुआं दे पजि गए गोडे कुड़ियां दा राज आ गया पर छात्राओं ने खूब वाहवाही बटोरी। पाठशाला के प्रधानाचार्य गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तमन्ना और सहेलियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रवासी छात्र सत्यम ने भोजपुरी गाने पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरी। साहिल एवं मित्र, प्रांजल एवं सहेलियां और मनीषा एवं सहेलियों ने पंजाबी गानों पर नृत्य किया दीपाक्षी एवं सहेलियों और काजल एवं सहेलियों ने हरियाणवी गानों पर नृत्य किया स्नेहलता आरती और आयुष ने एकल नृत्य किया। नाटी पर काजल एवं सहेलियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। पंजाबी गिद्दा और पहाड़ी गिद्दा पर दीक्षा एवं सहेलियों ने खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर पाठशाला में अव्वल रहे छात्र और छात्राओं कशिश, खुशी, शुभम, यशिका, यशपाल, कामिनी, कैलाश, काजल, आंचल सहित करीब तीन दर्जन छात्र और छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्जवलन के साथ हुआ। मुख्यातिथि ने कहा कि पाठशाला ईंट, पत्थरों का मकान न होकर एक मंदिर और संस्कार शाला का रूप है। जिसमें अध्यापक, अभिभावक और छात्र-छात्राओं की विशेष भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि नशा नाश करता है जो व्यक्ति को आगे बढ़ने से रोकता है। नकल व्यक्ति को अपाहिज करती है, नकलची व्यक्ति प्रतिस्पर्धा के इस दौर में पिछड़ कर रह जाता है। उन्होंने कहा शिक्षा मात्र अंक लेने के लिए ही नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों और साल भर में अव्वल रहे बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने पाठशाला के लिए अपनी ओर से 11,000 की राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसएमसी के प्रधान राजेश कुमार, पंचायत प्रधान संगीता देवी, उप प्रधान विवेक पराशर, कपिल देव, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, विमला देवी, कुलवंत पटियाल, सतीश कुमार, लेख राम, परमजीत धीमान, सदाराम शर्मा, डॉ.रमेश कुमार, उमापति गौतम, बलदेव, राजीव कुमार और हेमराज सहित बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed