फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   More and more cases should be resolved in the National Lok Adalat

Bilaspur : नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का किया जाए निराकरण, सालसा के अध्यक्ष ने दिए निर्देश

Wed, 09 Aug 2023 09:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Aug 2023 09:38 PM IST
सार

बैठक में विशेष रूप से पुराने एवं लम्बे समय से लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए गए। पिछली लोक अदालत में निराकृत हुए प्रकरणों की तुलना में आगामी लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने कहा गया।

विज्ञापन
More and more cases should be resolved in the National Lok Adalat
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के मार्गदर्शन में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में मुख्य संरक्षक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के दिशा-निर्देश पर 9 सितम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर उनका निराकरण सुनिश्चित करने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बैठक की गई।

विज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से पुराने एवं लम्बे समय से लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए गए। पिछली लोक अदालत में निराकृत हुए प्रकरणों की तुलना में आगामी लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने कहा गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, सचिव, फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश, सीजेएम, लेबर कोर्ट जज, स्थायी लोक अदालत के जजों को हाईकोर्ट से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल वैन, टीवी, रेडियो से भी प्रचार के निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समस्त जिलों के न्यायिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्हें आगामी नेशनल लोक अदालत की मुनादी कराने, पैरालीगल वॉलिंटियर्स की सेवाएं लिए जाने कहा गया। साथ ही मोबाइल वैन, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी इत्यादि के माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा बैंक, बीमा एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की बैठक लिए जाने तथा भूमि-अधिग्रहण एवं राजस्व से संबंधित मामलों का भी ज्यादा से ज्यादा निराकरण करने के निर्देश के साथ ही स्थायी लोक अदालत के चेयरमेन को अपने न्यायालय में लंबित जनोपयोगी मामलों एवं मोहल्ला लोक अदालत के माध्यम से स्थल पर ही मामलों का त्वरित निराकृत किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीशों को भी अधिक से अधिक वैवाहिक मामलों को चिन्हांकित कर लोक अदालत के माध्यम से निराकृत करने के निर्देश दिए गए।
 

विज्ञापन

इस साल दो लोक अदालतों में सात लाख से ज्यादा प्रकरण निराकृत

इस वर्ष प्रथम नेशनल लोक अदालत 11 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसमें 39,062 लंबित मामलों तथा 2,72,545 प्री-लिटिगेशन के मामले निराकृत किए गए। 13 मार्च को आयोजित द्वितीय नेशनल लोक अदालत में 39,123 लंबित और 3,55,450 प्री-लिटिगेशन के मामले निराकृत किए गए थे। कार्यपालक अध्यक्ष ने पिछली लोक अदालत की तरह अधिक से अधिक प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत करने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed