फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   moneky bite in bilaspur.

आंगन में खेल रहे बच्चेे को बंदरों ने नौचा

Sat, 29 Aug 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Sat, 29 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

कसारू पंचायत के बद्धाघाट गांव में शनिवार सुबहआंगन में खेल रहे एक नौ वर्षीय बालक पर बंदरों का झुंड टूट पड़ा। बंदरों ने हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालक के पीठ पर काफी खरोंचे आई हैं।

विज्ञापन


बंदरों के हमले से बालक  को परिजनों ने छुड़ाया। घायल बालक का उपचार सिविल अस्पताल घुमारवीं में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बद्धाघाट गांव का शानुल पटियाल (9) सपुत्र सुरजीत पटियाल शनिवार सुबह अपने आंगन में खेल रहा था। सुरजीत पटियाल ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे शानुल आंगन में खेल रहा था।
विज्ञापन


इतने में जंगल की ओर से आए तीन-चार बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इससे बालक आंगन में  गिरकर पड़ा। बंदरों ने शानुल की पीठ पर खरोंचे मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शानुल के चिल्लाने की आवाज सुनकर, परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे बंदरों से छुड़ाया। इसके बाद उसे घायलावस्था में सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

शानुल पटियाल डीएवी स्कूल घुमारवीं में चौथी कक्षा का छात्र है। गांव के बीचोंबीच हुए इस हमल से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विदित रहे कि जंगल के साथ सटा होने के कारण बद्धाघाट गांव के आसपास बंदर कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। इससे पहले भी बंदर कई लोगों को काट चुके है।

पिछले दो-तीन महीनों में ही बंदरों ने एक छात्र और सैनिक सहित दो अन्य लोगों पर हमला करके उन्हें घायल कर चुके हैं। इससे बंदरों के खौफ से लोगों में दहशत बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से बंदरों की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की है।


डीएफओ एचके सर्वटा ने बताया कि वन विभाग बंदरों के घायल पर होने वाले खर्च का वहन करता है। विभाग के पास दवाइयों का बिल जमा करवाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बद्धाघाट गांव में बढ़ रहे बंदरों की समस्या को लेकर शीघ्र कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed