फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MLA inspected the construction work of Nain Salwad-Mareta-Durghat road

Bilaspur News: विधायक ने किया नैण सलवाड़-मरेटा-दूरघाट सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Wed, 29 Jan 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
MLA inspected the construction work of Nain Salwad-Mareta-Durghat road
जेजवीं पंचायत में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल । संवा
-बोले, क्षेत्र का चहुंमुखी विकास शुरू से ही रही उनकी प्राथमिकता
विज्ञापन

- निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के अधिकारियों को दिए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास शुरू से ही उनकी प्राथमिकता रही है। इसके मद्देनजर सड़कों का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है। बुधवार को जेजवीं पंचायत में निर्माणाधीन नैण सलवाड़-मरेटा-दूरघाट सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जीतराम कटवाल ने कहा कि इसका काम जोरशोर से चल रहा है।
जेजवीं व कलोल पंचायतों को आपस में जोड़ने वाली इस सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए उन्होंने इसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भी डाला है। इस सड़क को आगे काली माता मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। कहा कि सड़कों को किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखाएं कहा जाता है। सड़क होने से जहां संबंधित क्षेत्र के विकास में तेजी आती है, वहीं लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा भी मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए गांवों का विकास बेहद जरूरी है। ग्रामीण इलाकों का कायाकल्प भी तभी हो सकता है, जब वे सड़क सुविधा से जुड़ें। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सभी गांवों को चरणबद्ध तरीके से सड़कों से जोड़ रही है।
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा कहे जाने वाले कोटधार क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए कई सड़कों और पुलों का निर्माण किया गया है। इसी कड़ी में नैण सलवाड़-मरेटा-दूरघाट सड़क का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। अब इसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भी डाला गया है, ताकि यह कार्य जल्द पूरा हो सके। उन्होंने लोगों को मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं देते हुए उनका आह्वान किया कि वे विकास कार्यों में सहयोग दें। प्रदेश सरकार के नकारात्मक रवैये के बावजूद केंद्र से बजट की व्यवस्था करवाने में वह कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, राजेश, मनसाराम, प्रेमाराम, जीतराम, सरवन राम, कुलदीप सिंह, मिल्खी राम, अजय पुंडीर, वीणा देवी, जय सिंह, अमर सिंह, रामलाल, विमला देवी, सुखदेव, दिनेश कुमार और प्यारो देवी समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed