{"_id":"68949279f546cd74ce00fc97","slug":"missing-mans-body-found-in-lake-a-week-later-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-142030-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लापता व्यक्ति का शव एक सप्ताह बाद झील में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लापता व्यक्ति का शव एक सप्ताह बाद झील में मिला
Thu, 07 Aug 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से चारा लेने गया था बाला का कश्मीर सिंह
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बाला से लापता हुए व्यक्ति का शव एक सप्ताह बाद गोबिंद सागर झील में मिला है। पुलिस ने वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया है। शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार बाला गांव का कश्मीर सिंह(35) पुत्र श्याम लाल 31 जुलाई को पशुओं के लिए चारा लाने के लिए गया था, लेकिन घर वापस नहीं आया। परिवार के साथ गांव के लोगों ने कश्मीर सिंह को ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सूचना झंडूता थाना पुलिस को दी गई। कश्मीर सिंह के घास काटते समय झील में गिरने की आशंका भी जाहिर की गई। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुला कर झील में कई किलोमीटर तक तलाश भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बुधवार शाम को कश्मीर सिंह का शव बाला में ही गोबिंद सागर झील के किनारे लोगों को दिखा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों के अनुसार कश्मीर सिंह करीब छह साल से दिमागी रूप से परेशान था और दवा भी खाता था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।