फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Minor migrant caught roaming without verification in Glassi, handed over to police

Bilaspur News: ग्लासी में बिना सत्यापन घूम रहा नाबालिग प्रवासी पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Thu, 12 Feb 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 12 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Minor migrant caught roaming without verification in Glassi, handed over to police
बाल श्रम का मामला उजागर, माता-पिता को समझाया, मकान मालिक को भी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के नजदीकी गांव ग्लासी में बिना पुलिस सत्यापन के घूम रहे एक नाबालिग प्रवासी किशोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोर गांव-गांव घूमकर घरेलू उपयोग का सामान बेच रहा था। पूछताछ में सामने आया कि वह नाबालिग है और कम उम्र में ही काम कर रहा है, जिससे बाल श्रम का मामला उजागर हुआ है।

जानकारी के अनुसार किशोर पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सामान बेचने आ रहा था। वह अकेले ही गांवों में घूम रहा था और उसके पास किसी प्रकार का पहचान पत्र या पुलिस सत्यापन नहीं था। ग्रामीणों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की। परिवार और काम के बारे में स्पष्ट जानकारी न दे पाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता जरूरी है। उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र में रहने वाले बाहरी लोगों का नियमित पुलिस सत्यापन किया जाए, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक या शोषण से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उनका कहना है कि बिना सत्यापन के रहने वाले लोगों से आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और घटना के बाद आरोपियों को पकड़ना मुश्किल हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को अपने संरक्षण में ले लिया। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि नाबालिगों से काम करवाना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि किशोर के माता-पिता को समझाया गया है और बच्चे को उनके सुपुर्द किया गया है। साथ ही उन्हें पुलिस में नाम दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने जिस मकान में परिवार रह रहा है, उसके मकान मालिक को भी हिदायत दी है कि बिना पंजीकरण और पुलिस सत्यापन के किसी प्रवासी को कमरा किराए पर न दें। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed