Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Minister Rajesh Dharmani listened to public problems in Seu, inspected CHC Bharari

Bilaspur News: मंत्री राजेश धर्माणी ने सेऊ में सुनी जनसमस्याएं, सीएचसी भराड़ी का किया निरीक्षण

Fri, 19 Sep 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Minister Rajesh Dharmani listened to public problems in Seu, inspected CHC Bharari
घुमारवीं के सेऊ में जन समस्याएं सुनते मंत्री राजेश धर्माणी। संवाद
अधिकारियों को दिए लग्न के साथ समाधान करने के निर्देश
विज्ञापन

घुमारवीं अस्पताल में छह विशेषज्ञ चिकित्सक किए तैनात : धर्माणी


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सेऊ में जन समस्याएं सुनी। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी का निरीक्षण किया।
सेऊ में उन्होंने जन समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को पूरी तत्परता एवं लगन के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जन समस्याओं का निपटारा करना प्रदेश सरकार का प्रमुख ध्येय है और इस दिशा में पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत हेल्थ एवं वेलनेस केंद्र नसवाल के माध्यम से 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। मंत्री राजेश धर्माणी ने भराड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन मरीजों का भी कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है ताकि हमारा परिवार के साथ समाज भी स्वस्थ व सशक्त बन सके। उन्होंने महिलाओं से निजी स्वच्छता अपनाने, किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक बदलावों के प्रति जागरूक रहने और मुंह के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किया जा रहा है। घुमारवीं सिविल अस्पताल में छह विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी और हटवाड़ में भी चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरा है। सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया है। प्रदेश में प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेऊ पंचायत में लगभग 32 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को पूरा किया जा चुका है और लगभग 12 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article