{"_id":"67adfa1d795b4b4b3f00a259","slug":"minister-rajesh-dharmani-honored-the-gold-winning-daughters-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-132028-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वर्ण जीतने वाली बेटियों को मंत्री राजेश धर्माणी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वर्ण जीतने वाली बेटियों को मंत्री राजेश धर्माणी ने किया सम्मानित
Thu, 13 Feb 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
38वीं नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल हैंडबॉल टीम को सम्मानित करते मंत्री राजेश धर
-घुमारवीं में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
-नेशनल गेम्स में हिमाचल महिला हैंडबॉल टीम ने जीता है स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 38वें नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल हैंडबॉल टीम के सम्मान में वीरवार को घुमारवीं में कार्यक्रम हुआ, जिसमें मंत्री राजेश धर्माणी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स में हिमाचल महिला हैंडबॉल टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इन खिलाड़ियों को मंत्री राजेश धर्माणी ने सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। साथ की कोच कोच मनोज ठाकुर और स्नेह लता को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने टीम के मैनेजर सुशील कुमार और प्रवीण को भी सम्मानित किया, जिनकी महत्वपूर्ण भूमिका टीम की सफलता में रही। मंत्री ने कप्तान मोनिका पाल, दीक्षा ठाकुर, शालिनी ठाकुर, भावना शर्मा, मिताली, गुलशन शर्मा, प्रियंका ठाकुर, हेमलता, चेतना, प्रीत कौर, संजना, जागृति, शैलजा, पायल, कृतिका और जस्सी को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। हिमाचल में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ कर रही है और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करने पर कार्य कर रही है।
इनसेट
मोरसिंघी में खुलेगी स्पोर्ट्स अकादमी
मंत्री राजेश धर्मानी ने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि मोरसिंघी में जल्द ही एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स अकादमी और हॉस्टल खोला जाएगा, जहां युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस अकादमी में विभिन्न खेलों के लिए विशेषज्ञ कोचिंग, उच्च गुणवत्ता वाली फिटनेस सुविधाएं और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धतियां अपनाई जाएंगी। इसके अलावा गरीब परिवारों से आने वाले बच्चों के लिए हिमुडा की ओर से अगले एक वर्ष तक उनका पूरा खर्च वहन किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी शिक्षा और खेल प्रशिक्षण जारी रख सकें।