फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Minerva school children will create awareness on healthy and fast food

Bilaspur News: हेल्दी, फास्ट फूड पर जागरूक करेंगे मिनर्वा स्कूल के बच्चे

Sat, 21 Oct 2023 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Minerva school children will create awareness on healthy and fast food
-बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने की तैयारियों में जुटे छात्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के छात्र बाल विज्ञान सम्मेलन में अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। प्रोजेक्ट रिपोर्ट अंडरस्टैंडिंग इकोसिस्टम फाॅर हेल्थ एंड वेल वींग (स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझना) पर आधारित रहेगी। प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चे हेल्थी फूड के बारे में जागरूक करेंगे।

इसी प्रोजेक्ट की तैयारी में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र वंश अत्री व अनिकेत जुटे हैं। इस प्रोजेक्ट में उनका मार्गदर्शन कोआर्डिनेटर प्रवीण सोनी व सब कोआर्डिनेटर अभिषेक शर्मा व अनिल शर्मा कर रहे हैं। शनिवार को इन बच्चों ने अपनी कक्षा में बच्चों को जागरूक किया गया। बच्चों ने बारी-बारी प्रोजेक्ट रिपोर्ट द्वारा अपने साथ पढ़ रहे साथियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। बताया कि स्वस्थ रहने के लिए हेल्थी फूड में क्या-क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। वहीं बच्चों को फास्ट फूड के दुष्परिणाम के बारे में अवगत करवाया गया। बच्चों को बताया कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना बेहद जरूरी है। स्वस्थ आहार ऊर्जा, स्मृति और फोकस में सुधार करता है। जो छात्र संतुलित आहार खाते हैं, उनके बीमार होने की संभावना कम होती है। पोषक तत्वों से भरपूर आहार में सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। बच्चों को बताया गया कि फास्ट फूड हानिकारक विकारों का कारण बन सकता है। फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से भूख कम हो सकती है और खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की संभावना खत्म हो सकती है। ये त्वरित भोजन वसा, नमक और चीनी से भरपूर होते हैं। ये जीवन में मोटापा, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों का मूल कारण हैं। फास्ट फूड के नियमित सेवन से व्यक्ति के एकाग्रता स्तर में गिरावट आती है। यही कारण है कि हम देखते हैं कि आजकल बच्चे कैसे आसानी से विचलित हो जाते हैं। बच्चों को बताया कि आजकल मोटापा किस तरह आम होता जा रहा है। यह एक बहुत ही पुरानी बीमारी है जो केवल जंक फूड खाने से बढ़ती है। इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed