Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Milk parlour at AIIMS to remain open from 6 am to 11 pm

Bilaspur News: एम्स में सुबह छह से रात 11 बजे तक खुलेगा मिल्क पार्लर

Tue, 03 Nov 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Milk parlour at AIIMS to remain open from 6 am to 11 pm
दूध, दुग्ध उत्पाद और हल्के नाश्ते की मिलेगी सुविधा, दो साल के लिए एजेंसी होगी नियुक्त
विज्ञापन

कन्फेक्शनरी और खाने के लिए तैयार खाद्य पदार्थ भी मिलेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को अब परिसर में ही दूध, दुग्ध उत्पाद और हल्के नाश्ते की सुविधा मिलेगी। संस्थान प्रशासन परिसर में मिल्क पार्लर खोलने जा रहा है। यह हॉस्टल मेस और कैंटीन से अलग होगा। पार्लर में रोजाना सुबह छह से रात 11 बजे तक दूध, दुग्ध उत्पाद, बेकरी, कन्फेक्शनरी और खाने के लिए तैयार खाद्य पदार्थ उपलब्ध रहेंगे। एम्स में 750 से अधिक विद्यार्थी और करीब 800 कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में इस सुविधा से परिसर में रहने और काम करने वाले लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। प्रशासन ने मिल्क पार्लर के संचालन के लिए दो साल की अवधि के लिए एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए परिसर में करीब 200 वर्ग फुट खुली जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। एजेंसी को अपने खर्च पर पार्लर का अस्थायी और हटाने योग्य ढांचा तैयार करना होगा। साथ ही मौसम से बचाव के लिए पर्याप्त शेड की व्यवस्था भी करनी होगी। पार्लर में कई ब्रांडों के दूध और दुग्ध उत्पादों के अलावा बेकरी, कन्फेक्शनरी और पैकेटबंद खाद्य पदार्थ बेचे जा सकेंगे। सभी पैकेटबंद वस्तुओं की बिक्री एमआरपी से अधिक कीमत पर नहीं की जा सकेगी। टेंडर में शामिल उत्पादों को संस्थान की अनुमति से ही बेचना होगा। निविदा की शर्तों के अनुसार पार्लर साल के सभी दिन खुला रखना होगा। संस्थान की अनुमति के बिना इसे किसी दिन बंद नहीं किया जा सकेगा। कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी, टोपी और दस्ताने पहनने होंगे। उनके स्वास्थ्य, साफ-सफाई और टीकाकरण का भी ध्यान रखना होगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित रखरखाव, कचरा प्रबंधन और कीट नियंत्रण की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। पार्लर में अग्निशमन यंत्र रखना भी अनिवार्य होगा। संस्थान जरूरत के अनुसार एक से अधिक काउंटर भी आवंटित कर सकता है। इसके अलावा सम्मेलनों, सेमिनारों और बैठकों के दौरान बाहर जलपान की व्यवस्था भी एजेंसी को करनी पड़ सकती है। एम्स प्रशासन को पार्लर और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने का अधिकार रहेगा एजेंसी का चयन तकनीकी रूप से पात्र बोलीदाताओं के बीच सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल पर अग्रिम नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। तीन नवंबर से 24 नवंबर दोपहर तीन बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। तकनीकी पात्रता की जांच सात दिसंबर दोपहर दो बजे तक पूरी की जाएगी। निविदा में केवल पंजीकृत सहकारी समितियों और सहकारी सभाओं को आवेदन करने के योग्य माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed