फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Migrant girl committed suicide by hanging herself in Bharadi town

Bilaspur News: यूपी के मुरादाबाद के लिए<bha>--</bha><bha>--</bha> भराड़ी कस्बे में प्रवासी युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 18 May 2023 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Migrant girl committed suicide by hanging herself in Bharadi town
-यूपी के मुरादाबाद का परिवार भराड़ी में करता है दिहाड़ी मजदूरी
विज्ञापन

-पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत भराड़ी कस्बे में रहने वाली 19 वर्षीय प्रवासी युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यूपी के मुरादाबाद का एक परिवार भराड़ी क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। इस प्रवासी परिवार की 19 वर्षीय बेटी रितु ने बुधवार को अपने किराये के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों के साथ यहां रहता है। बुधवार को सुबह वह काम पर जा रहे थे तो उसकी बेटी रितु ने कहा कि उसकी तबीयत सही नहीं है। इसलिए वह काम पर नहीं जाएगी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य काम पर चले गए, जबकि रितु कमरे में ही रह गई। शाम को करीब 6:00 बजे जब वह काम से लौटे तो देखा कि रितु ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया है। उन्होंने इसकी सूचना भराड़ी पुलिस को दी। भराड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि प्रवासी युवती के अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की क्या वजह रही इसकी जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed