फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Message of water conservation at the Seer festival; garbage being dumped into the ravine at night.

Bilaspur News: सीर उत्सव में जल संरक्षण का संदेश, रात में खड्ड में फेंका जा रहा कूड़ा

Fri, 18 Sep 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Message of water conservation at the Seer festival; garbage being dumped into the ravine at night.
घुमारवीं में सीर खड्ड में कूड़ा फेंकते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
स्वच्छता अभियानों के बीच सीर खड्ड में बढ़ रही गंदगी, अंधेरा होते ही खड्ड में पहुंच रहा घरों-दुकानों का कचरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर उत्सव के माध्यम से जल संरक्षण और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन घुमारवीं की सीर खड्ड में रात के अंधेरे में कूड़ा डालने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अंधेरा होते ही कुछ लोग घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा थैलियों में भरकर खड्ड किनारे पहुंचा रहे हैं और मौका मिलते ही उसे खड्ड में फेंक देते हैं। इससे स्वच्छता अभियानों के बीच जल स्रोत की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले चार वर्षों से सीर उत्सव के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के साथ खड्डों और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद खड्ड में कचरा पहुंचना चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय यहां घरों की गंदगी के अलावा दुकानों से निकलने वाली सड़ी-गली सब्जियां, खराब फल-सब्जियां और होटलों का बचा हुआ खाना भी फेंका जा रहा है।
दूषित हो सकता है पानी
खड्ड में सीधे कचरा डालने से पानी दूषित होने का खतरा बना हुआ है। कचरे के सड़ने से आसपास दुर्गंध भी फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जागरूकता अभियानों के साथ कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई भी जरूरी है। खासकर रात के समय ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है, जहां से लोग खड्ड में कचरा डाल रहे हैं। इन दिनों शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान भी चल रहा है। ऐसे में खड्ड में कूड़ा फेंके जाने से अभियान के उद्देश्यों पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से नियमित निगरानी और कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष बोले, कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि सीर खड्ड में रात के समय कूड़ा डालने वाले लोगों की जांच कर उनकी पहचान की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से खड्ड में कूड़ा न डालने, स्वच्छता बनाए रखने और जल स्रोत को दूषित होने से बचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed