फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Message of safe travel given from schools to taxi stands

Bilaspur News: स्कूलों से टैक्सी स्टैंड तक दिया सुरक्षित सफर का संदेश

Wed, 28 Jan 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Message of safe travel given from schools to taxi stands
बिलासपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर एवं एआरटीओ स्वारघाट के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया।
अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगातखाना और राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंडी भराड़ी में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को कम उम्र में वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग और सुरक्षित यातायात व्यवहार के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा श्री नयना देवी जी में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नेत्र जांच शिविर (आई कैंप) का आयोजन किया गया, जहां सड़क सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। वहीं श्री नयना देवी जी टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी व बस ऑपरेटरों को ओवरस्पीड, मोबाइल फोन के प्रयोग, ट्रिपल राइडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने से होने वाले खतरों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि हर चार मिनट में मानवीय भूल के कारण एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है, जबकि अस्पतालों में उपलब्ध 10 में से 3 बेड सड़क दुर्घटना पीड़ितों से भरे रहते हैं। लगभग 95 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं मानवीय चूक के कारण होती हैं, जिनमें अधिकांश युवा वर्ग की लापरवाही सामने आती है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नाबालिग ड्राइविंग पर 25 हजार रुपये जुर्माना एवं अभिभावकों के लिए सजा के प्रावधान, गोल्डन ऑवर, गुड सेमेरिटन व राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि, दुर्घटना की स्थिति में सात दिन तक डेढ़ लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, डिपर के सही प्रयोग और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर पोस्टर, पंपलेट और कैलेंडर वितरित किए गए तथा विभिन्न स्थानों पर बैनर लगाकर लोगों को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों की पालना और सुरक्षित यात्रा की आदत अपनाना समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed