{"_id":"67b1ec6a9aff029d8307d286","slug":"meritorious-children-who-topped-the-indian-culture-knowledge-exam-were-honored-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-132177-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अव्वल रहे मेधावी बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अव्वल रहे मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय पुरस्कार पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित बच्चे
-रौड़ा सेक्टर में जिला स्तरीय पुरस्कार पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं/झंडूता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय पारितोषिक वितरण समारोह गायत्री शक्तिपीठ रौड़ा सेक्टर में मनाया गया। इस दौरान परीक्षा में जिला, स्कूल, तहसील और कॉलेज स्तर पर अव्वल रहने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार हिमाचल प्रदेश के संयोजक वीके भटनागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला की वंशिका ने जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। इनाया ने सदर तहसील में पहला और कामिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता की मुस्कान को भी सम्मानित किया गया। नवलोक आदर्श विद्यालय खनसरा मैहरी की वंशिका शर्मा को घुमारवीं तहसील में पहले, तमन्ना, अनन्या शर्मा को दूसरे और रिद्धि चंदेल को तीसरे स्थान पर रहने के लिए सम्मानित किया गया। बालक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल निहान की अर्शिया शर्मा ने झंडूता तहसील में पहला, कनिका ने दूसरा स्थान हासिल किया।