{"_id":"6140ec288ebc3e227003a8e2","slug":"men-died-bilaspur-news-sml383864248","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग कारीगर की संदिग्ध हालात में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग कारीगर की संदिग्ध हालात में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के मेन बाजार में बैग बनाने का कार्य करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक घुमारवीं में एक किराए के मकान में रहता था। वहीं मेन मार्केट घुमारवीं में ही बैग बनाने का कार्य करता था। हर रोज की तरह वह अपने किराए के कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह वह जब अपने कमरे से नहीं निकला तो पड़ोसियों ने उसके कमरे में जाकर देखा। व्यक्ति अपने कमरे में बिस्तर पर बेसुध पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घुमारवीं थाना पुलिस को दी। चिकित्सीय जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र कुमार संधू पुत्र दीप कुमार गांव सुरजपुर बाड़ी डाकघर बरछबाड़ तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घुमारवीं थाना में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।