फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting of pensionors

Bilaspur News: वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित

Tue, 28 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting of pensionors
सुनील शर्मा बने पेंशनर वेलफेयर इकाई दधोल के प्रधान
विज्ञापन

पेंशनर बोले, 15 फरवरी तक सरकार ने नहीं की बैठक तो करेंगे संघर्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं खंड की दधोल इकाई की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा नंद भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष ब्लॉक समिति घुमारवीं ठाकुर रमेश कुमार ने शिरकत की। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्य अतिथि ठाकुर रमेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्हें शाॅल, टोपी और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा नंद भारद्वाज ने एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और पिछले वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया। मुख्य अतिथि ने 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 13 पेंशनरों, जिनमें 6 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल रहे को सम्मानित किया। इनमें प्रभु राम, हेमराज, अनंत राम, दया राम, विद्या देवी, ब्रह्मी देवी, ज्ञानी देवी, जय सिंह, अमरावती, सत्या देवी, शेर सिंह, प्यार सिंह और कमला देवी शामिल रहे। वक्ताओं ने पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की। पेंशनरों की अनदेखी पर गहरी चिंता व्यक्त की। चुनावी प्रक्रिया के लिए जिला महामंत्री चेतराम वर्मा को अधिकृत किया गया। अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी को भंग करते हुए आगामी तीन वर्ष के लिए चुनाव कराने की घोषणा की। नई कार्यकारिणी का प्रधान सुनील दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान राज कुमार गर्ग, उपप्रधान लता ठाकुर, सचिव सुरेश कुमार धीमान, वित्त सचिव भूप सिंह चौहान, मुख्य सलाहकार कृष्णा नंद भारद्वाज और सलाहकार बिशन दास शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। जिला महामंत्री चेतराम वर्मा ने पेंशनरों से संगठित रहने और नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया। जिला प्रधान जगदीश दिनेश ने चेताया कि अगर सरकार 15 फरवरी तक पेंशनरों को वार्ता के लिए नहीं बुलाती है तो संघर्ष करेंगे। राज्य महामंत्री हुकम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि उनका सब्र अब टूटने के कगार पर है। यदि सरकार जल्द कोई कदम नहीं उठाती, तो पेंशनरों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed