फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting for development works

ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए सड़क के साथ अन्य सुविधाएं जरूरी : जमवाल

Thu, 14 Nov 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
meeting for development works
सदर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में विकास कार्यों की बैठक में हुई समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत आने वाली सदर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही तेजी लाने के उद्देश्य से वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। घुमारवीं विकास खंड कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने की।

बैठक में घुमारवीं के बीडीओ अभिषेक के साथ पंचायतों के प्रधानों व सचिवों ने भाग लिया। जमवाल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए सड़क के साथ ही अन्य सुविधाएं होना बेहद जरूरी हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतें घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत आती हैं। विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के मद्देनजर अन्य पंचायतों के साथ ही घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में भी विकास के कई कार्य किए जा रहे हैं। कई अन्य मदों के साथ ही केंद्र सरकार के सहयोग से इन कार्यों के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है। इन कार्यों को समय पर अमलीजामा पहनाया जाना बेहद जरूरी है, ताकि लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें। गुणवत्ता से समझौता किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। लिहाजा इन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed