{"_id":"5fa2e5148ebc3e1a264448fc","slug":"meeting-bilaspur-news-sml350557262","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में 30 बीघा भूमि पर बनेगी सैनिक कोचिंग अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में 30 बीघा भूमि पर बनेगी सैनिक कोचिंग अकादमी
विज्ञापन
बिलासपुर। बागवानी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जलशक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश का भविष्य बागवानी में है। उन्होंने कहा कि जिला में प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शिवा के तहत 4 क्लस्टरों पर कार्य चल रहा है। जिसके अंतर्गत 37.32 हेक्टेयर भूमि में 31 हजार 650 पौधे रोपे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत बागवानों को पौधों से लेकर गड्ढों के निर्माण, सिंचाई, बाड़बंदी इत्यादि की सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बागवानी अधिकारियों को निर्देश दिए की वे फील्ड में जाएं और इस परियोजना का व्यापक प्रचार करें। आने वाले समय में बिलासपुर के लिए शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1200 हेक्टेयर भूमि को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक से पूर्व उन्होंने दो क्लस्टरों का भ्रमण किया और बागवानों से आवश्यक चर्चा की।
सैनिक कल्याण की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में सैनिक कोचिंग अकादमी बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को लगभग 30 बीघा भूमि तलाश करने को कहा ताकि सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण के लिए एक उचित मंच मिल सके। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने आश्वासन दिया कि बैठक में दिए गए सभी दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीसी तोरूल रवीश, अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विजय ढडवालिया, डीआरओ देवी राम, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. विनोद, एसडीएम शशिपाल शर्मा, विकास शर्मा, समस्त तहसीलदार और समस्त अधिशासी अभियंता के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थिति रहे।