फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

बैठक में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा के उठे मुद्दे

Tue, 04 Feb 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
meeting
बिलासपुर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष अमरजीत सिंह बग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क, बिजली, शिक्षा, पानी और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय कुमार धीमान तथा सचिव जिला परिषद शशि बाला तथा अंकेक्षण अधिकारी विनय कुमार शर्मा तथा समस्त जिला परिषद सदस्यों व समस्त पंचायत समिति अध्यक्षों तथा विभिन्न कार्यालय अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षा, सड़क, पीने के पानी तथा विद्युत और परिवहन से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा हुई। अध्यक्ष जिला परिषद ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि जो बस सुबह के समय ज्योरीपतन से किरतपुर को चलाई जा रही है। उसको वाया री होकर चलाया जाए।
विज्ञापन

जिस पर विभागाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि बस को जल्दी ही चला दिया जाएगा। अध्यक्ष जिला परिषद ने कहा कि नेशनल हाईवे 205 लोअर त्यून जो लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाई जानी थी। वह आज तक क्यों नहीं बनाई गई। जिस पर लोक निर्माण के अधिकारी ने कहा कि पहले जो टेंडर ठेकेदार को दिया गया था। उसको खारिज कर अब नए सिरे से टेंडर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी से मनरेगा झंडुता विकास खंड की अनुपूरक शेल्फ अनुमोदन के लिए रखा गया। जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। सदर, घुमारवीं, झंडूता तथा नयनादेवी की लगभग 16 करोड़ रुपये के शेल्फ को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

अमरजीत ने 14वें वित्तायोग व पंचायत समितियों व जिला परिषद के अंतर्गत गत वर्षों में स्वीकृत कार्यों की वर्षवार समीक्षा की।
इस अवसर पर सदन में सदस्य सुभाष ठाकुर द्वारा बम में 33 केवी सब स्टेशन को शीघ्र लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर सदस्य सुभाष ठाकुर तथा भरत भूषण ने हटवाड़ में शौचालय बनाने का मुद्दा उठाया। कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने जानकारी दी कि इस शौचालय को विकास में जनसहयोग के अंर्तगत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed