{"_id":"5e2b2a598ebc3e4b4604e6c8","slug":"meeting-bilaspur-news-sml3221179162","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-जनमंच में 70 आधार कार्ड किए अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-जनमंच में 70 आधार कार्ड किए अपडेट
विज्ञापन
गतवाड में प्री जनमंच गतिविधियों के तहत शिविर में लोगों को जानकारी देते अधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
भराड़ी(बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला भराड़ी के प्रांगण में रविवार 2 फरवरी को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के तहत गतवाड़ पंचायत के जनता के लिए प्री-जनमंच शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम शशिपाल शर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि जिले में आयोजित होने वाले 20वें जनमंच कार्यक्रम के लिए घंड़ालवीं, मरहाणा, भपराल, भराड़ी, गतवाड़ और सलाओं उपरली 6 पंचायतों का चयन किया गया है। इन पंचायतों के लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन पत्र 28 जनवरी 2020 तक अपने पंचायत सचिव के पास दे दें ताकि समय पर इन आवेदनों को आनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर विभागों को निपटारे के लिए भेजा जा सके और संबंधित विभाग भी समय पर इनका समाधान करके जनमंच स्थल पर आवेदक को किए गए आवेदन पर कृत कार्यवाही से अवगत करवाएंगे।
उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को भराड़ी पंचायत में प्री-जनमंच शिविर का आयोजन किया जाएगा। गतवाड़ पंचायत में 11 शिकायत पत्र आये जो सभी विभागों से संबंधित रहे। पंचायत गतवाड़ में 70 आधार कार्ड अपडेट किए गए। जबकि एक नया आधार कार्ड बनाया गया। वहीं आयुष्मान भारत योजना के कुल 37 कार्ड, हिमकेयर योजना के 13कार्ड बनाए गए और आयुष्मान योजना के तहत 14 कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर नायब तहसीलदार भराड़ी कर्म चंद, जिला परिषद सदस्य हटवाड़, सुभाष ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग भराड़ी रंजीत राणा, अभियंता एसईबीपीओ रवि शर्मा, खाद्य निरीक्षक विनोद कपिल, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अभिनीत शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका कांता ठाकुर, सुनीता सेन, पशु चिकित्सक अनूप शर्मा, सहायक बस अड्डा प्रभारी राजिंद्र कुमार, उद्योग प्रसार अधिकारी प्रवीण कुमार, उद्यान विकास अधिकारी संदीप शर्मा, विषय वाद विशेषज्ञ, कृषि विभाग रवि शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक धीमान, प्रधान ग्राम पंचायत गतवाड़ तारा देवी, उपप्रधान नवल बजाज, वार्ड सदस्य अजय शर्मा, नंद लाल, सुनील, प्रोमिला, सीमा आदि मौजूद रहे।