फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

अगले दो सालों में बन कर तैयार होगा राममंदिर

Sun, 22 Sep 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
meeting
बरठी में विश्व हिंदू परिषद की बैठक के दौरान पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : BILASPUR
बरठीं(बिलासपुर)। आने वाले दो सालों में भव्य श्रीराम मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा जिसके निर्माण को दुनिया देखेगी। मंदिर का निर्माण सवा सौ करोड़ देशवासियों के आत्म सम्मान की बात है। यह बात विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्यातिथि प्रांत संगठन मंत्री दिनेश दोनेरिया ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि अपनी संस्कृति व मान बिंदुओं की रक्षा के लिए कार्य करता है। प्रदेश में ईसाई व मुस्लिम तवलीकी भोले भाले हिंदुओं के धर्मांतरण में लगे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश में चल रहे सैकड़ों होम चर्च के बारे में प्रशासन को आगाह किया कि वह इस प्रकार के जघन्य कार्य में लगे हुए हिंदु विरोधियों की धरपकड़ कर कानूनी कार्रवाई करे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद के 96 प्रखंडों में कार्य चल रहा है। धर्म की रक्षा करने के लिए विश्व हिंदू परिषद कभी पीछे नहीं हटेगा। इस मौके पर बजरंग दल प्रांत गौरक्षा प्रमुख एमएस ठाकुर ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगठन के बल पर ही वह देश विरोधी शक्तियों से लड़ सकते हैं। देश में वर्तमान में लगभग 1.20 लाख क्रिश्चियन व ढाई लाख मुस्लिम तवलीकी हिंदुओं के सेवा की आड़ में धर्मांतरित करने में लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि संघ के 45 आयाम समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर लव जेहाद, गौरक्षा व आतंकवाद पर भी चर्चा की गई। विहिप के जिलाध्यक्ष विजय पाल शर्मा ने बताया कि जिले में आठ प्रखंड हैं जिनमें कार्यरत कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को कंदरौर प्रखंड, 6 अक्तूबर को झंडूता, 12 अक्तूबर बिलासपुर व 13 अक्तूबर को घुमारवीं प्रखंड के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 और 10 नवंबर को जिला के कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन सहित अन्य गतिविधियों व आचार पद्धति से अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर रोहण भारद्वाज को बरठीं प्रखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि हिमांशु डोगरा को बजरंग दल अध्यक्ष, अंकुश शारदा सत्संग प्रमुख, सेामा देवी झंडूता दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका व कनक शर्मा को झंडूता प्रखंड का सहमंत्री नियुक्त किया गया।

जिला बैठक में मातृशक्ति प्रांत संयोजिका बिमला अंगिरस, प्रांत सेवा प्रमुख रमेश परमार, जिला सेवा प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा, जिला मातृशक्ति सह संयोजिका अरुणा जसवाल, अमरदेव, जिला मंत्री अंकित चंदेल, सहमंत्री नीरज जसवाल, घुमारवीं प्रखंड अध्यक्ष लक्की शर्मा, प्रवीण कुमार, अजय शर्मा, हितेश गौतम सहित अन्य विहिप कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed