फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mediation campaign going on to settle pending cases in courts

Bilaspur News: अदालतों में लंबित मामलों के निपटारे हेतु चल रहा मध्यस्थता अभियान

Wed, 16 Jul 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mediation campaign going on to settle pending cases in courts
आपसी सहमति से निपटा सकते हैं लंबित मामले
विज्ञापन

1 जुलाई से हुई है शुरूआत, 30 सितंबर तक चलेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के निर्देशानुसार जिले में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अदालतों में वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले की सभी अदालतों में विवाह संबंधित विवाद, पारिवारिक मामले, मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण, उपभोक्ता फोरम संबंधी विवाद, श्रम वसूली, संपत्ति का विभाजन, बेदखली, भूमि अधिग्रहण और अन्य नागरिक मामलों को प्राथमिकता के आधार पर मध्यस्थता के माध्यम से निपटाया जा रहा है। प्रतीक गुप्ता ने बताया कि मध्यस्थता एक गोपनीय प्रक्रिया है, जिसमें पक्षकार आपसी सहमति से विवाद का समाधान करते हैं और इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का कोई खर्च नहीं होता। यह अभियान जनता को वैकल्पिक विवाद समाधान की दिशा में जागरूक करने और समय और संसाधन की बचत सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आम जनता से इस अभियान का लाभ उठाने और अपने लंबित मामलों का शांतिपूर्ण समाधान मध्यस्थता के माध्यम से करवाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 01978-221452 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed