{"_id":"63ed180dbd6a003b72007b9e","slug":"matter-of-slow-pace-of-upgradation-of-bilaspur-airport-reached-the-high-court-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बिलासपुर एयरपोर्ट के उन्नयन की गति धीमी, यात्रियों को हो रही असुविधा, मामला हाईकोर्ट पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बिलासपुर एयरपोर्ट के उन्नयन की गति धीमी, यात्रियों को हो रही असुविधा, मामला हाईकोर्ट पहुंचा
Wed, 15 Feb 2023 11:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:22 PM IST
सार
बिलासपुर के लिए सर्वसुविधा संपन्न एयरपोर्ट के लिए उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने एक बार फिर सुनवाई के लिए आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
बिलासपुर एयरपोर्ट
- फोटो : social media
विस्तार
बिलासा दाई एयरपोर्ट के उन्नयन की गति अत्यंत धीमी देख और जो सेवाएं शुरू हुई हैं उन पर भी यात्रियों को हो रही असुविधाओं के मद्दे नजर सारा मामला एक बार फिर उच्च न्यायालय पहुंच गया है।
विज्ञापन
बिलासपुर के लिए सर्वसुविधा संपन्न एयरपोर्ट के लिए उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने एक बार फिर सुनवाई के लिए आगे बढ़ाया है, जिस पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगले शुक्रवार का दिन निर्धारित किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस याचिका पर प्रतिवादियों द्वारा उच्च न्यायालय को बिलासपुर में हवाई सेवा के लिए जिन कार्य योजनाओं की जानकारियां दी गई थी, उन सभी पर अमल की गति अत्यंत धीमी हैं या रुकी हुई है।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय ने बिलासपुर एयरपोर्ट से संबंधित लंबित जनहित याचिका में वरिष्ठ अधिवक्तगणों के विशेष अनुमति पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार 17 फरवरी को सुनवाई निर्धारित की।