{"_id":"664387441dcfe02da3030d55","slug":"masturi-police-caught-two-cattle-smugglers-with-pistol-and-cartridges-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: हिर्री के बाद मस्तूरी पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई, हथियार के साथ दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: हिर्री के बाद मस्तूरी पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई, हथियार के साथ दो तस्कर दबोचे
Tue, 14 May 2024 09:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 14 May 2024 09:16 PM IST
सार
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिलासपुर जिले के हिर्री पुलिस के बाद मस्तूरी पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। मवेशी तस्कर साहेब लाल कुर्रे और इकबाल कुरैशी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देशी कट्टा और दो कारतूस सहित कार पुलिस ने जब्त की है।
विज्ञापन
मस्तूरी पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध पंजीकृत किया था। इस बीच हिर्री में मवेशी तस्करों पर हुई कार्रवाई के दौरान पूछताछ में जानकारी मिली कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के अपराध में इकबाल खान और साहेब लाल कुर्रे की संलिप्तता है। इस पर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम रिस्दा मुख्य मार्ग में साहेब लाल अपनी क्रेटा कार से साथी इकबाल कुरेशी के साथ निकला है। इसके बाद घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी इकबाल कुरैशी की तलाशी लेने पर उससे एक देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए। साथ ही दोनों आरोपियों के मोबाइल सहित साहेब लाल कुर्रे की CG 10 BN 3848 नंबर की कार को भी जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा रही है।
विज्ञापन