{"_id":"692c49dfaa33a9c46a01a89e","slug":"martyr-ashwini-memorial-bus-stand-anand-ghat-route-in-limbo-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-149371-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शहीद अश्विनी स्मारक बस स्टैंड-आनंद घाट मार्ग अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शहीद अश्विनी स्मारक बस स्टैंड-आनंद घाट मार्ग अधर में
Sun, 30 Nov 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
शहीद अश्विनी स्मारक बस स्टैंड-आनंद घाट मार्ग की खस्ताहाल। संवाद
पांच साल से लटका काम, गड्ढों में सफर, कीचड़ से पैदल चलना भी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल मुख्यालय झंडूता में शहीद अश्विनी स्मारक बस स्टैंड से वाया कोर्ट रोड होकर विकास खंड कार्यालय, तहसील, कल्याण विभाग, आदर्श अस्पताल, पुलिस थाना और एसडीएम कार्यालय आनंद घाट तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क पिछले कई वर्ष से अधर में लटकी हुई है।
लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से आधे से अधिक काम तो करवा दिया, लेकिन लगभग 500 मीटर का हिस्सा अभी भी खस्ताहाल बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का बड़ा खतरा बने हुए हैं। हल्की बारिश या बूंदाबांदी में सड़क से उछलता कीचड़ पैदल चलने वालों के लिए मुसीबत बन जाता है। लोगों के कपड़े तक खराब हो जाते हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार विभाग से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस है। हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग से अधिकारी स्तर के तमाम बड़े अधिकारी रोजाना आवाजाही करते हैं, फिर भी सड़क की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं।
बस स्टैंड से कोर्ट रोड तक नवीनीकरण का काम शुरू हुए पांच साल से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन दो किलोमीटर की सड़क अब भी अधूरी है। सड़क पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं और कई बार मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है, जिससे गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि विभाग जल्द से जल्द अधूरे पड़े सड़क कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।