फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mansi wins the poster making competition.

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग मानसी ने मारी बाजी

Mon, 09 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mansi wins the poster making competition.
जुखाला कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
जुखाला कॉलेज में सांख्यिकी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को व्यावहारिक उपयोग की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में युवाओं के लिए सांख्यिकी के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।
प्राचार्य ने कहा कि सांख्यिकी आज विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र और सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सूचित निर्णय लेने का महत्वपूर्ण आधार है। विकसित देशों जैसे जापान की प्रगति का एक कारण यह भी है कि वहां विद्यालय स्तर से ही सांख्यिकी और डाटा विश्लेषण का अध्ययन कराया जाता है। इससे विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को डाटा से सूचना, ज्ञान और विवेक तक की प्रगति की अवधारणा से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय से सेवानिवृत्त आचार्य राजेश कुमार और सीडीपीओ सदर बिलासपुर के कार्यालय से सांख्यिकीय सहायक सुनील चंदेल ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को सांख्यिकी के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग और सांख्यिकी आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग मानसी शर्मा ने पहला, सिमरन, दीपिका ने संयुक्त रूप से दूसरा और स्वीटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अभिषेक, मानसी, कुनिका, शीतल की टीम पहले, अमित, वेदिका, भावना, पलक की टीम दूसरे और सुजल, संजना, शालू, नीलाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक प्रो. वीरेंद्र शर्मा, प्रो. राजेंद्र सिंह, संजू ठाकुर सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed