फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Manifest festival of Mata Shri Nayana Devi celebrated with pomp

Bilaspur News: धूमधाम से मनाया माता श्री नयना देवी का प्रकट उत्सव

Mon, 27 Jan 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Manifest festival of Mata Shri Nayana Devi celebrated with pomp
- रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया दरबार, भजन-भेंट गाकर श्रद्धालुओं ने लिया आनंद
विज्ञापन


- 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी जी के दर्शन



संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में सोमवार को माता का प्रकट उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरे मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों सजाया गया।


प्रकट उत्सव को लेकर श्रद्धालु रविवार रात को ही श्री नयनादेवी जी पहुंचना शुरू हो गए। सोमवार सुबह 4:00 बजे कपाट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरू हो गए। दिन चढ़ने के साथ मंदिर परिसर में कतार लगना शुरू हो गईं। सोमवार शाम तक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी जी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर ही भजन और भेटें गाकर आनंद लिया। समाजसेवी संस्थाओं ने निकासी द्वार पर श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट व्यंजन परोसे। श्रद्धालुओं के खास खानपान की व्यवस्था भी की गई थी। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आकर श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका। मंदिर में हवन यज्ञ करके श्रद्धालुओं ने अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed