फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mandi gives follow-on to Lahaul Spiti

Bilaspur News: मंडी ने लाहौल स्पीति को दिया फॉलोऑन

Thu, 23 Apr 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mandi gives follow-on to Lahaul Spiti
पहली पारी में मंडी ने बनाए 414 रन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रहे मैच में दूसरे दिन मंडी ने लाहौल स्पीति को फॉलोऑन दे दिया है। मंडी ने पहली पारी में 414 रन बनाए हैं।

दूसरे दिन मंडी ने छह विकेट पर 368 रन से आगे खेलना शुरू किया। मंडी की ओर से वृषांक ने 83 रन की पारी खेली। इसके अलावा चिराग ने 29 और रजत ठाकुर ने 52 रन का योगदान दिया। इस तरह मंडी की पहली पारी 414 रन पर खत्म हुई। लाहौल की ओर से कप्तान आदित्य ने पांच विकेट हासिल किए। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी लाहौल टीम की शुरुआत खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। इस पारी में प्रतीक ने 19, अभय ने 17 और स्वास्तिक ने 26 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। लाहौल की पहली पारी 89 रन पर सिमट गई। मंडी की ओर से वृषांक ने पांच और चिराग ने चार विकेट हासिल किए। मंडी ने लाहौल को फॉलोऑन दिया। फॉलोऑन खेलते हुए लाहौल ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed