{"_id":"6651d2ff5518e4fd25011e8a","slug":"make-sure-that-all-teachers-participate-in-the-great-festival-of-democracy-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-117860-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सभी शिक्षक लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सभी शिक्षक लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित
विज्ञापन
- राजकीय शिक्षक संघ ने मतदान करने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ बिलासपुर इकाई के सभी पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया है कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और 1 जून को मतदान करें।
प्रेस को जारी बयान में संघ के जिला प्रधान राकेश कुमार संधु, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान नरवीर सिंह चंदेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि भारतवर्ष दुनिया का सबसे बड़ा, सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली लोकतंत्र है। लोकतंत्र की सफलता के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से भी आह्वान किया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को 1 जून 2024 को मतदान करने के लिए जागरूक करें। सभी लोग अपने मत का प्रयोग जरूर करें, ताकि भविष्य में एक शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। राकेश कुमार संधू ने कहा कि संघ हमेशा से ही राष्ट्र हित के मुद्दों को उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक होने के नाते समाज को सचेत करना और जागरूक करना यह हमारी जिम्मेवारी ही नहीं नैतिक कर्तव्य भी है।