फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Make combined vaccine available for animal diseases: Association

पशुओं की बीमारी के लिए संयुक्त टीका उपलब्ध करवाएं : संघ

Wed, 29 Jul 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Make combined vaccine available for animal diseases: Association
घुमारवीं में आयोजित हिमाचल प्रदेश पैरा वेट यूनियन बिलासपुर की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: यूनि
घुमारवीं में पैरा वेट यूनियन की बैठक में लंबित मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन


प्रोत्साहन राशि जारी करने और रिक्त पद भरने पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पैरा वेट यूनियन बिलासपुर की बैठक बुधवार को घुमारवीं में जिला प्रधान एवं राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रजनीश गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव प्रदीप कुमार ने किया। इसमें कर्मचारियों और पशुपालन विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार और विभाग से उनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
बैठक में कर्मचारियों ने विभागीय कार्यों के दौरान आने वाली तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही मुंहखुर, गलघोंटू और लंगड़ा बुखार के टीकाकरण के लिए अलग-अलग टीकों के बजाय संयुक्त टीके की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे टीकाकरण अभियान अधिक प्रभावी और सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

यूनियन ने पशुधन संबंधी राष्ट्रीय योजना और पशुगणना कार्य के लिए देय प्रोत्साहन राशि शीघ्र जारी करने, टीकाकरण एवं अन्य विभागीय कार्यों के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने तथा मुख्यमंत्री शिकायत निवारण सेवा पर प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष और तथ्यात्मक निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा नियमित कर्मचारियों के लंबित बकाया का भुगतान जल्द करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभी संस्थानों में कृत्रिम गर्भाधान के लिए आवश्यक सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर पशु मित्र अथवा पशुपालन परिचारकों की शीघ्र नियुक्ति का भी आग्रह किया गया। नमूना सर्वेक्षण और विस्तृत सर्वेक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक के अंत में जिला प्रधान रजनीश गौतम ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिप्रा धर्माणी, जिला महासचिव प्रदीप कुमार, अतिरिक्त महासचिव परमिंदर जमवाल, उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, चंचल ठाकुर और कमल प्रसाद, कार्यालय सचिव रीति देवी, संयुक्त सचिव रजनी देवी, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार, प्रेस सचिव विवेक भारद्वाज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed