{"_id":"65ccc0843694cbeac901e182","slug":"maa-saraswati-statue-established-in-college-campus-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-113066-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापना
Wed, 14 Feb 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में मूर्ति स्थापना पर पूजा अर्चना करती प्राचार्य व अन्य । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हुआ है, जिसमें सभी ने हवन में आहुतियां डाली। वाणिज्य विभाग के सेवानिवृत प्रो. प्रतिमा नड्डा ने यह प्रतिमा महाविद्यालय को भेंट की। प्राण प्रतिष्ठा पंडित आचार्य रेवा शंकर कौशिक और संगीत विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनोहर लाल ने की। पूजा कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रतिमा नड्डा और उनके परिवार ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर संगीत विभाग की ओर से भजन कीर्तन किया गया। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रसाद वितरण भी किया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में मां सरस्वती का आशीर्वाद हम सब पर हमेशा ही बना रहेगा। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।