फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Maa Nayanadevi's court decorated with flowers and lights on Navratri

Bilaspur News: नवरात्र पर फूलों और लाइटों से सजा मां नयनादेवीजी का दरबार

Mon, 08 Apr 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Maa Nayanadevi's court decorated with flowers and lights on Navratri
- सदा व्रत लंगर में श्रद्धालुओं को मिलेगा तीन वक्त का भोजन
विज्ञापन

- मंदिर न्यास सहित अन्य विभागों ने तैयारियां की पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्ति पीठ श्री नयनादेवी जी में आज से चैत्र नवरात्र मेले शुरू हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर मंदिर परिसर और मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। माता के दरबार का यह मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के दिलों में प्राकृतिक सौंदर्य की अपार छठा बिखेर रहा है।

पंजाब के 15 कारीगरों ने तीन दिनों में मंदिर की सजावट का कार्य को पूरा किया है। मंदिर न्यास, जिला प्रशासन, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस बार भी पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु नवरात्र पूजन के लिए माता जी के दरबार में पहुंचेंगे। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। होमगार्ड और पुलिस के 350 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मंदिर के सदा व्रत लंगर में श्रद्धालुओं के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई है। भारी भीड़ होने पर श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोक कर मंदिर भेजा जाएगा। नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट रात 2:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। नवरात्र मेले 17 अप्रैल तक चलेंगे। नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट रात 12 बजे से 2 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान चार पहर की आरती होगी। दोपहर 12:00 बजे से 12:30 तक भी मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान मध्याह्न आरती होगी। प्राचीन गुफा में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु सिर्फ गुफा के बाहर से दर्शन कर पाएंगे। मंदिर के अंदर हलवा प्रसाद और नारियल चढ़ाने सहित ढोल नगाड़ों पर प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहनों को पंजाब सीमा पर कोलां वाला टोबा में रोका जाएगा। इससे आगे श्रद्धालुओं को यात्री वाहन में जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed