{"_id":"693ab5b2183969bf100268e2","slug":"maa-naina-devi-temple-trust-foundation-day-celebration-from-16th-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-149984-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मां नयना देवी मंदिर ट्रस्ट स्थापना दिवस उत्सव 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मां नयना देवी मंदिर ट्रस्ट स्थापना दिवस उत्सव 16 से
Thu, 11 Dec 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
मास्टर सलीम, रोशन प्रिंस, अभिषेक सोनी होंगे भजन संध्या के स्टार
पहले दिन स्कूली बच्चों की होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। मां नयना देवी मंदिर ट्रस्ट की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर को दो दिवसीय समारोह मनाया जाएगा। श्रद्धा, भक्ति, खेल, संगीत, ज्ञान और संस्कृति का यह अद्भुत संगम स्थानीय समुदाय, और प्रदेशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि समारोह का मुख्य आयोजन स्थल स्टेडियम (गुफा के समीप) रहेगा, जहां प्रतिदिन सुबह से खेल एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताएं होंगी। शाम के समय भक्ति संध्या के दौरान वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो जाएगा। उपमंडल अधिकारी (नयना देवी) एवं मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से घवांडल स्कूल, डीएवी लोक शिक्षा संस्था श्री नयना देवी जी, श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जो शाम 4:00 बजे तक चलेंगी। इसी दौरान स्टेडियम और आगमन हाल (बस स्टैंड के समीप) में वाद–विवाद, श्लोक पाठ, प्रश्नोत्तरी, शब्द–लेखन, नमूना प्रस्तुति और चित्रकला जैसी शैक्षणिक गतिविधियां भी होंगी। शाम 4:00 बजे से स्टेडियम में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ भक्ति कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके उपरांत बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि को होने वाली भव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम अपनी सुरीली आवाज से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो देंगे। 17 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से सभी खेलों के उप-अंतिम और अंतिम मुकाबले होंगे। दोपहर 1:00 बजे स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके उपरांत सुपिंदर कौर, महाकाली संगीत दल भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शाम 6:00 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक रोशन प्रिंस अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगे। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मां नयना देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और आगंतुकों से आह्वान किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भक्ति, संगीत, संस्कृति और ज्ञान से परिपूर्ण इस विशेष उत्सव का हिस्सा बनें।