फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   LPG consumers in Bilaspur are upset due to non-booking.

Bilaspur News: बिलासपुर में बुकिंग न होने से रसोई गैस उपभोक्ता परेशान

Wed, 11 Mar 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
LPG consumers in Bilaspur are upset due to non-booking.
साइट बार-बार बंद होने से नहीं हो पा रही है बुकिंग
विज्ञापन

जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत से बढ़ी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में गैस सिलिंडरों की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस बुकिंग की ऑनलाइन साइट सही तरीके से काम नहीं कर रही है, जिसके कारण उपभोक्ता अपनी बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। इससे घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ता प्रभावित हो रहे है।

जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से गैस बुकिंग साइट बार-बार बंद हो रही है और ठीक से खुल नहीं रही है। कई बार प्रयास करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। जिले में कई घरेलू उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन बुकिंग न होने के कारण उन्हें बिना सिलिंडर लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों में काफी निराशा देखने को मिल रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद अगला सिलिंडर 25 दिन बाद दिया जा रहा है, लेकिन साइट न चलने से उपभोक्ता बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। बुकिंग न होने से जिले में बुधवार को घरेलू उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। वहीं व्यावसायिक गैस सिलिडरों की किल्लत भी सामने आ रही है। होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों को गैस उपलब्ध न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि यदि जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उनके कामकाज पर असर पड़ सकता है। उपभोक्ताओं में राकेश, विजय, सुभाष, जीवन और सुमन ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसियों से मांग की है कि गैस बुकिंग साइट को जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। उधर, नड्डा गैस एजेंसी संचालक यश्वनी नड्डा और सैनी गैस एजेंसी बिलासपुर के संचालक टेकचंद सैनी ने बताया कि गोदाम में घरेलू सिलिंडरों की कोई फिलहाल कोई कमी नहीं है, लेकिन आगे से साइट न चलने से लोग अपना बुकिंग नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि बुकिंग होते ही उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed