{"_id":"62702120fb8f2f1bb27f4570","slug":"low-voltage-bilaspur-news-sml407577950","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे बने शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे बने शोपीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश (बिलासपुर)। ऋषिकेश क्षेत्र के गांव धराड़सानी (सेल) में 25 घरों में लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। प्रभावित परिवारों में सेल गांव के 10 परिवार ऐसे हैं जिन्हें अभी टू फेस लाइन की ही सुविधा मिल रही है। भीषण गर्मी में बिजली खपत बढ़ने के साथ ही गांव में लो वोल्टेज की समस्या गहरा गई है। ग्रामीणों के कूलर और पंखे आदि विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों श्यामलाल, निक्कू राम, चंद्र कुमार, जय राम, सुरजीत, जगतपाल, जगराम, दिनेश कुमार, पवन कुमार, रविंद्र कुमार, प्रकाश चंद, रतनलाल, श्यामलाल, दीपचंद आदि ने बताया कि एक ओर जहां भारी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं दूसरी ओर लो वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे शो पीस मात्र बनकर रह गए हैं। विद्यार्थियों को पढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों के दिनों में बिजली की खपत बढने के साथ ही वोल्टेज की समस्या और बढ़ गई है। दिनभर बिजली का लोड बढ़ते ही घर में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज सहित अन्य बिजली के उपकरण काम करना बंद कर देते हैं। उधर, विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता निशांत ने बताया कि इन परिवारों की लो वोल्टेज की समस्या का दूर करने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। ट्रांसफार्मर के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।