Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lok Sabha elections, meeting organized, Bilaspur, instructions given

Bilaspur News: चुनाव में मत और धन-बल के गलत इस्तेमाल पर रखें निगरानी

Wed, 08 May 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections, meeting organized, Bilaspur, instructions given
बचत भवन बिलासपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करते चुनाव व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव। संवाद
-व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन ने बिलासपुर में अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

-अधिकारियों को दिए चुनावों के संबंधित उचित दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव ने बुधवार को बिलासपुर में चुनाव व्यय निगरानी संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बिलासपुर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात व्यय निगरानी संबंधी कार्य में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि व्यय और लेखा से संबंधित सभी घटकों की सघनता से जांच और निगरानी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों, धन बल रोकने और शराब के वितरण पर अंकुश लगाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी हासिल की। उन्होंने वीडियो निगरानी दल को निर्देश दिए कि वे रैलियों के दौरान सही प्रकार से वीडियोग्राफी करें। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि चुनावों के दौरान मतदाताओं को मत का गलत इस्तेमाल करने के लिए किए जाने वाले धन, बल और शराब वितरण संबंधी सूचना देने के लिए उनके मोबाइल नंबर 9317674331 पर कॉल कर सकते हैं। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने जिला बिलासपुर में की जा रही चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला बिलासपुर की चारों विधानसभाओं के लिए निगरानी व्यवस्था प्रक्रिया के लिए तैनात सहायक रिटर्निंग अधिकारी और सहायक व्यय पर्यवेक्षक व्यय निगरानी दलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed