फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Listening to Bhagwat Katha brings peace: Shail

भागवत कथा सुनने से मिलती है शांति : शैल

Mon, 01 Jun 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Listening to Bhagwat Katha brings peace: Shail
निहान में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान की लीलाओं का किया विस्तार से वर्णन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक जीवानंद शैल ने श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान का स्रोत है। भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति के भीतर भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का भाव जागृत होता है तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।

उन्होंने कहा कि मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में मानसिक शांति से दूर होता जा रहा है। ऐसे समय में भगवान के नाम का स्मरण और भागवत कथा का श्रवण मन को शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से बड़े से बड़ा संकट भी दूर हो सकता है और मनुष्य को जीवन के वास्तविक उद्देश्य का ज्ञान प्राप्त होता है। कथा के दौरान जीवानंद शैल ने भगवान की विभिन्न लीलाओं, संतों के जीवन प्रसंगों तथा धर्म और कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed