{"_id":"583b174c4f1c1b5d2908835b","slug":"leopard-again-attack-in-villagers-in-bharari","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमखोर तेंदुए ने फिर की लोगों पर हमले की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमखोर तेंदुए ने फिर की लोगों पर हमले की कोशिश
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रीतम सिंह जठानी गांव के जंगलों में गुच्छी ढूंढने गया था कि तेंदुए ने हमला बोल दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर दधोल कलां गांव में तेंदुए ने ग्रामीण को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। लेकिन, गनीमत रही कि ग्रामीणों के हाथ में डंडे और लोहे के औजार थे। इससे तेंदुआ वहां से भाग गया। यह वारदात उस जगह से तीन किलोमीटर दूर हुई जहां पर शुक्रवार रात तेंदुए ने तिलक राज को अपना शिकार बनाया था। आदमखोर तेंदुए की दस्तक से एक बार फिर ग्रामीण खौफजदा हैं।
विज्ञापन
दधोल पंचायत के पूर्व प्रधान मेहर सिंह ने बताया शनिवार को दिन के करीब दो बजे मिस्त्री का काम करने वाले कुछ लोग जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। तभी वहां पर आमदखोर तेंदुए ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
मगर हाथों में औजार होने के कारण तेंदुआ उन पर हमला नहीं कर पाया। क्षेत्र के लोग तेंदुए की मौजूदगी से खौफजदा हैं। विभाग ने तेंदुए को पकडृने के लिए पिंजरे भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन
लेकिन, अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। वन विभाग व पुलिस के कर्मचारी इलाके में गश्त लगाकर तेंदुए की तलाश कर रहे है। लेकिन, अभी तक तेंदुए का कोई पता नहीं चल पा रहा है।
गौर हो कि जिस स्थान पर तेंदुए ने तिलक राज को मौत के घाट उतार दिया था। यह इलाका जंगल के नजदीक है। कई रिहायशी मकान भी इस क्षेत्र में मौजूद हैं। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों ने शाम ढलने के बाद घरों से निकलना बंद कर दिया है।