{"_id":"69d7af3d7923e6b6520549d6","slug":"lemon-and-ginger-have-ruined-your-kitchen-budget-due-to-their-high-prices-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157692-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बढ़े दाम के चलते नींबू और अदरक ने बिगाड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बढ़े दाम के चलते नींबू और अदरक ने बिगाड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन
बिलासपुर में सब्जी की दुकान। संवाद
सेब के दाम भी आसमान पर, आलू-प्याज के दाम स्थिर
83 से 118 रुपये प्रति किलो तक बिक रही फ्रासबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में फल और सब्जियों के परचून दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर आलू और प्याज जैसी बुनियादी सब्जियां आम आदमी की पहुंच में रहीं, वहीं अदरक, लहसुन और नींबू की कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। अदरक के दाम 300 रुपये के पार पहुंच गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
आलू 9 से 12 रुपये और प्याज 21 से 27 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है। हालांकि, अन्य सब्जियों के दाम आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। टमाटर 32 से 42 रुपये और बैंगन 35 से 39 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। फूलगोभी के दाम 35 से 49 रुपये तक पहुंच गए हैं, जबकि बंदगोभी 11 से 14 रुपये प्रति किलो के साथ फिलहाल सस्ती है। शिमला मिर्च 35-42 रुपये, भिंडी 56-70 रुपये और करेला 70-83 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। सबसे ज्यादा उछाल फ्रासबीन में देखा गया, जो 83 से 118 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही नींबू के दामों में आग लग गई है। बाजार में नींबू 211 से 248 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं, मसालों में अदरक 310 से 348 रुपये और लहसुन की गुणवत्ता के आधार पर इसके दाम 161 से 372 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। फलों की बात करें तो सेब की विभिन्न किस्में 99 रुपये से लेकर 223 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध हैं। केला 67 से 88 रुपये प्रति दर्जन और अनानास 35 से 37 रुपये प्रति नग के हिसाब से बिक रहा है। हैरानी की बात यह रही कि मंडी की सूची में मटर, कीवी और माल्टा जैसे उत्पादों के दाम शून्य दर्ज किए गए, जिससे बाजार में इनकी कम आपूर्ति या अनुपलब्धता का संकेत मिल रहा है।