फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lady cried before Power Minister for not given water connection for 15 years in Jukhala janmanch

जुखाला में आयोजित जनमंच में गूंजे राजस्व, लोनिवि और जल शक्ति विभाग के मुद्दे 18-39-24

Sun, 12 Sep 2021 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lady cried before Power Minister  for not given water connection for 15 years in Jukhala janmanch
जुखाला में आयोजित जन मंच कार्यक्रम के दौरान समस्यों को रखते शिकायत कर्त्ता। - फोटो : BILASPUR
जुखाला(बिलासपुर)। प्रदेश में कोरोना काल के लंबे अरसे के बाद रविवार को जनमंच कार्यक्रम की श्ुारूआत हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में रविवार को जनमंच का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की स्याहोला, जुखाला, कोटला, निहारखन-बासला, रानीकोटला, सिकरोहा आदि पंचायतों के बाशिंदों ने अपनी समस्याएं रखी। वहीं ऊर्जा मंत्री ने लोगों की समस्याओं का मौके पर निवारण किया,अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के आदेश दिए।
विज्ञापन

रविवार को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करीब सुबह 11:15 पर जुखाला पहुंचे। उनके साथ नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर, आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने 11:20 मिनट पर पौधरोपण किया। जिसके बाद 11:30 बजे विभिन विभागों, किसानों और स्वयंसहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी का अवलोकन किया व विभागों के क्रियाकलापों की जानकारी ली। करीब 11:40 बजे मंत्री मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन

मंच पर सम्मान समारोह के बाद करीब 11:55 बजे के बाद उन्होंने जन समस्याओं को सुनना शुरू किया। समस्याएं सुनने का दौर दोपहर तीन बजे तक चला। इसमें जलशक्ति विभाग व राजस्व विभाग के खिलाफ लोगों की ज्यादा समस्याएं थी। सबसे पहले जलशक्ति विभाग की समस्याएं सुनी गई। जिसमें जनेड गांव के संजीव का कहना था कि जलशक्ति विभाग उन्हें कई सालों से खड्ड का दूषित पानी पिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग या तो साफ पानी उपलब्ध करवाए या स्कीमों को ही बंद कर दे। इस पर ऊर्जा मंत्री ने विभाग को आदेश दिया कि 15 दिन में समस्या का समाधान करे। वहीं स्याहोला की निर्मला ने रोते हुए बताया कि पिछले 15 सालों से उसे पानी नहीं मिला है।
बार-बार सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। मंत्री ने 30 अक्तूबर से पहले पानी देने के आदेश दिए। इसी तरह रानिकोटला प्रधान दो सालों से खराब पड़े हैंड पंप को ठीक करने पर मंत्री ने उसे ठीक करने के आदेश दिए । निहारखन बासला के बाबू राम का कहना है कि उसे कई महीनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है। उसने शिकायत की तो जलशक्ति विभाग का कर्मचारी कहता है कि तुम्हें पानी नहीं देंगे। इस पर मंत्री ने उस कर्मचारी के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए व शिकायत कर्ता को जल्द पानी देने को कहा।
इसी तरह निहारखन गांव के संजय का कहना था कि लोक निर्माण विभाग उनके गांव की सड़क की मुरम्मत नहीं करवाता व निकास नालिया बंद होने से उनका खेल का मैदान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिया। बृजलाल ने नेरी सड़क की दशा सुधारने की गुहार लगाई। विक्रम ठाकुर ने गसौड़ मार्कंडेय रास्ता निर्माण व अवैध कब्जे हटाने की गुहार लगाई।
मंत्री ने इन समस्याओं को हल करने के आदेश दिए। घ्याल के हेमंत ठाकुर का कहना था कि नम्होल-डाबर सड़क का लोगों ने गलत रूप से मुआवजा लिया। इस पर मंत्री ने एडीसी को जांच करने के आदेश दिए। निहारखन के देव राज का कहना था कि उच्च न्यायालय के आदेश पर भी उनकी सड़क को नहीं खोला गया। इस पर मंत्री ने डीसी बिलासपुर को कार्रवाई के आदेश दिए।

मंत्री के सामने ही दो पक्षों में हुई झड़प
जनमंच में एक व्यक्ति ने अवैध खनन के बारे में शिकायत की। उसने कहा कि अवैध खनन होने के कारण उनकी जमीन खराब हो गई। लोग उपदान के ट्रेक्टरों से खनन कर रहे हैं। इस पर जन समस्याएं सुनने आए मंत्री के सामने ही दो पक्षों में झड़प हो गई। जिसे पुलिस के सहयोग से शांत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed