फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ladies honoured in bls

Bilaspur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को किया सम्मानित

Sat, 07 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ladies honoured in bls
आंबेडकर भवन लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

बेटियों को पढ़ाना, आगे बढ़ने के अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : रेणु

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से आंबेडकर भवन लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्या ठाकुर, जिला संरक्षण इकाई से सत्या चंदेल और सांख्यिकी सहायक सुनील चंदेल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्यातिथि ने कहा कि महिलाओं का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है और महिलाओं को सम्मान अधिकार मिलना अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक महिला और बेटी को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध होने चाहिए, ताकि वे शिक्षित होकर परिवार के साथ-साथ समाज को आगे बढ़ाने में सक्षम हो सकें। महिलाओं और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष ध्यान देना भी आवश्यक है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि बेटियों को पढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी होना भी आवश्यक है। महिलाएं पंचायत और सामाजिक कार्यों में भाग लेकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जब महिलाएं सशक्त और आत्मविश्वासी होंगी, तभी समाज व देश का समुचित विकास संभव होगा। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर सदर परियोजना बिलासपुर के विभिन्न वृत्त पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों और महिला मंडलों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed