फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lack of basic amenities at Mandi Bharari Chowk, causing inconvenience to commuters

Bilaspur News: मंडी भराड़ी चौक पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, यात्री परेशान

Sat, 23 May 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lack of basic amenities at Mandi Bharari Chowk, causing inconvenience to commuters
मंडी भराड़ी चौक पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव। संवाद 
रेन शेल्टर, शौचालय, कचरा बॉक्स न होने से लोगों में रोष
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से समाधान की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के प्रमुख मंडी भराड़ी चौक पर मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण आम जनता और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना इस चौक से सैकड़ों बसों और टैक्सियों का आवागमन होता है और हजारों लोग यहां से सफर करते हैं, लेकिन यात्रियों के लिए न तो रेन शेल्टर की व्यवस्था है और न ही सार्वजनिक शौचालय व कचरा बॉक्स उपलब्ध हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। चौक पर रेन शेल्टर न होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब यात्रियों को भीगते हुए बसों का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा मुख्य चौक पर सार्वजनिक शौचालय न होने से लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि किसी को शौच के लिए जाना हो तो उन्हें दुकानों या वाहनों के पीछे जाना पड़ता है, जिससे लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा चौक पर कचरा बॉक्स की व्यवस्था न होने से स्वच्छता व्यवस्था भी चरमरा गई है। मजबूरी में लोग सड़क किनारे कचरा फेंक रहे हैं, जिससे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों में रामकरण धीमान, जय कुमार, विनोद कुमार, जगदीश शर्मा, प्रेम शर्मा, अमृत लाल, अंकित शर्मा, रितेश नड्डा, कुलदीप चंदेल, अच्छरी देवी और कुलदीप आदि ने प्रशासन से मांग उठाई है कि मंडी भराड़ी चौक पर जल्द रेन शेल्टर, सार्वजनिक शौचालय और कचरा बॉक्स की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed