फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kulveer of Jammu won the big gardener

Bilaspur News: जम्मू के कुलवीर ने जीती बड़ी माली

Tue, 16 Apr 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kulveer of Jammu won the big gardener
-जांगला में रुक्मणी कुंड बैसाखी मेले का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत जांगला में आयोजित तीन दिवसीय रुक्मणी कुंड बैसाखी मेले का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग रत्न देव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से लोगों में आपसी मेल-जोल की भावना जागृत होती है। वहीं मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने मेला आयोजन को 11 हजार रुपये भेंट किए। समारोह में छिंज का आयोजन किया गया। इसमें जिला, प्रदेश, पंजाब, जम्मू और हरियाणा से भी नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली की फाइनल कुश्ती जम्मू के कुलवीर और पठानकोट के चैन के बीच में हुई। इसमें कुलवीर ने जीत दर्ज की। मेला कमेटी ने बड़ी माली के विजेता को पांच हजार रुपये, चांदी का कड़ा और उपविजेता को 4100 रुपये की राशि प्रदान की गई। छोटी माली की फाइनल कुश्ती चिल्ला के लक्की और बिलासपुर के अंकित के बीच हुई। इसमें लक्की ने जीत दर्ज की। मेला कमेटी ने विजेता को 2500 रुपये और उपविजेता को 2100 रुपये की राशि प्रदान की गई। समारोह में ग्राम पंचायत प्रधान सरला देवी, उपप्रधान अमरनाथ कौंडल ने सभी का रुक्मणी कुंड बैसाखी मेला और छिंज में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर पंचायत सचिव कर्म दयाल शर्मा, ग्राम सेवक निक्कू राम, सदस्य चंद्र किरण, पूनम कुमारी, सपना, नीलम कुमारी, दिलबर चंदेल और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed