{"_id":"6ae8d47f5c4ce5d063045c19","slug":"krishna-kant-acharya-re-elected-as-president-of-shri-ram-natak-samiti-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171150-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कृष्ण कांत आचार्य दोबारा बने श्री राम नाटक समिति के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कृष्ण कांत आचार्य दोबारा बने श्री राम नाटक समिति के प्रधान
विज्ञापन
रोड़ा सेक्टर में नई कार्यकारिणी का गठन, युजवेंद्र उप प्रधान और अंकुर को सचिव की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री राम नाटक समिति रोड़ा सेक्टर की बैठक श्री रंगनाथ एवं श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर में समिति के प्रधान कृष्ण कांत आचार्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्री रामलीला के सफल मंचन के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी गई। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा कर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से कृष्ण कांत आचार्य को दोबारा समिति का प्रधान चुना गया। युजवेंद्र शर्मा को उप प्रधान, अंकुर शर्मा को सचिव, रजत शर्मा को सह सचिव और राजन शांडिल्य को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, ईशान गौतम को प्रेस सचिव और रमन कौंडल को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष श्री रामलीला के सफल मंचन के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया जाएगा। इससे आयोजन की तैयारियां समय रहते पूरी करने और कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करने में मदद मिलेगी।