फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kotwali reached landlord and tenant dispute

मकान मालिक व किराएदार का विवाद पहुंचा कोतवाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kotwali reached landlord and tenant dispute
बिलासपुर में मकान मालिक व किराएदार के विवाद को शांत करती पुलिस। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। मकान खाली कराने को लेकर मकान मालिक व किराएदार के बीच विवाद पैदा होने से दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ और मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आनन फानन में पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

मामला नगर के मोहल्ला शीरीमियां का है। मोहल्ला निवासी रियासत मियां के मुताबिक, नगर निवासी एक महिला कुछ समय से उनके मकान में किराए पर रहती है। आरोप है कि महिला ने कुछ समय से किराया देना भी बंद कर दिया और किराया मांगने पर धमकाने भी लगी। उन्होंने मामले की कई मर्तबा उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की। किराएदार महिला का आरोप है कि वह मकान स्वामी को चार लाख रुपये दे चुकी है। सोमवार को मकान स्वामी ने किराएदार का सामान घर से बाहर निकाल दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा होने लगा और मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र होने लगी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में कुछ लोगों ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed