फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Know about the major changes taking place in the world of technology and their uses

Bilaspur News: तकनीक की दुनिया में आ रहे बड़े बदलावों और उनके उपयोगों की जानकारी को जाना

Sat, 07 Feb 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Know about the major changes taking place in the world of technology and their uses
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में आयोजित एआई कार्यशाला में मौजूद छात्र। स्रोत कॉलेज
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में एआई तकनीक पर कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व और इसके भविष्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संस्थान के उभरते इंजीनियरों ने तकनीक की दुनिया में आ रहे बड़े बदलावों और उनके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यशाला का मुख्य संचालन यूनिसोल के संस्थापकअजय मोक्टा ने किया। उन्होंने कहा कि एआई के बुनियादी सिद्धांतों को बेहद सरल भाषा में छात्रों के समक्ष रखा। मोक्टा ने रोज़मर्रा के उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कैसे एआई हमारे जीवन को आसान बना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र में मौजूद कॅरिअर के अपार अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक-सह-प्राचार्य उमेश चंद राठौर के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल समन्वय कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शशि गुरंग द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में एआई के बुनियादी सिद्धांतों और आधुनिक तकनीक की जानकारी, दैनिक जीवन में एआई के व्यावहारिक उदाहरण, भविष्य में करियर और रोजगार के अवसरों पर चर्चा की गई। कार्यशाला के अंत में छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। छात्रों का कहना था कि इस तरह के सत्रों से उन्हें किताबी ज्ञान से हटकर आधुनिक तकनीक को समझने में मदद मिलती है। संस्थान के प्राचार्य ने इस सफल आयोजन के लिए विभाग को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे तकनीकी सत्र आयोजित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed