फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kitchen wall callapsed, lady died in bilaspur

रसोई की दीवार गिरी, विवाहिता की दबकर मौत

Sun, 07 Mar 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
kitchen wall callapsed, lady died in bilaspur
घटनास्थल का जायजा लेतीं ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी। - फोटो : BILASPUR
भगेड़ (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत बकरोआ के बल्लू बाणी गांव में रविवार को रसोई की दीवार गिरने से दबकर 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम बीपीएल परिवार से संबंधित 28 वर्षीय निशा देवी पत्नी संजू कुमार जर्जर रसोई के समीप कार्य कर रही थी। रसोई की एक दीवार अचानक उस पर गिर गई। वह मलबे में दब गई। अन्य परिजन भी वहीं काम कर रहे थे। लेकिन वे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से निशा को मलबे से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घुमारवीं थाना पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। बताया कि निशा देवी अपने पीछे आठ साल की बेटी और 5 साल का बेटा छोड़ गई है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत देने की मांग की है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed