फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   khalsa toll started in punjab against himachal entry tax himachal vehicles charged

Himachal News: हिमाचल एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब में लगा 'खालसा टोल', हिमाचल नंबर वाहनों से वसूली शुरू

Wed, 03 Jun 2026 02:04 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/नालागढ़ (सोलन)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 03 Jun 2026 02:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पंजाब के वाहनों पर लगाए जा रहे एंट्री टैक्स और टोल के विरोध में पंजाब में भी जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई है। शिरोमणि जरनैल साहिबजादा बाबा जुझार सिंह निहंग सिंह खालसा दल ने कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड़ा के पास 'खालसा एंट्री टैक्स नाका' स्थापित कर हिमाचल नंबर वाले वाहनों से शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
khalsa toll started in punjab against himachal entry tax himachal vehicles charged
हिमाचल एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब में लगाया गया खालसा टोल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

निहंग सिंह फौज ने बुधवार को कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गरा मोड़ पर हिमाचल प्रदेश के वाहनों से खालसा राज टैक्स वसूला। यह कार्रवाई हिमाचल सरकार की ओर से राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों पर लगाए जा रहे प्रवेश कर के विरोध में की गई। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक करीब दो घंटे तक यह कर वसूला गया। निहंग सिंह फौज ने कहा कि इस कर वसूली का मकसद यह दिखाना था कि पड़ोसी राज्यों से किस प्रकार अनुचित गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है।

विज्ञापन


इस दौरान पंजाब की ओर आने वाले हिमाचल के सभी वाहनों को रोककर उनसे टैक्स लिया गया। वसूला गया कर कोई निश्चित राशि नहीं था, जिसने जो दिया, वह स्वीकार कर लिया गया। फौज ने बताया कि इस एकत्रित राशि को समाज के गरीब वर्गों में वितरित किया जाएगा। जत्थेदार अच्छर सिंह ने इसे एक डेमो बताया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद हिमाचल के वाहन चालकों को यह अनुभव कराना था कि उन्हें भी हिमाचल में प्रवेश पर कर चुकाना पड़ता है। जत्थेदार महाकाल बाबा अच्छर सिंह तरना दल ने हिमाचल की सुक्खू सरकार पर प्रवेश कर के नाम पर गुंडा टैक्स वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार जनता के विरोध से घबराकर अपने राज्य के वाहनों को तो राहत दे चुकी है, लेकिन पंजाब और अन्य राज्यों के लोगों के साथ भेदभाव जारी है।

विज्ञापन

यह दी चेतावनी

जत्थेदार अच्छर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने पंजाब के वाहनों पर प्रवेश कर जारी रखा, तो भविष्य में इस कर को निर्धारित कर सभी वाहनों से वसूला जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पारस्परिक कर लगाने के दावों के बावजूद पंजाब सरकार अपने हितों की रक्षा करने में विफल रही है। आज वसूले गए कर का उपयोग समाज के गरीब लोगों के उत्थान के लिए किया जाएगा।

उगाही का मामला पंजाब सरकार से उठाएंगे : नेगी

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पंजाब-हिमाचल सीमा पर कथित उगाही का मामला पंजाब सरकार से उठाया जाएगा। नेगी ने भाजपा पर तीखा पलटवार करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब-हिमाचल सीमा पर कथित खालसा टैक्स की उगाही हो रही है। भाजपा के लोग कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। भाजपा ने ईडी, सीबीआई और धनबल के सहारे सरकार गिराने की कोशिश की थी। उपचुनाव में नौ में से छह सीटों पर कांग्रेस विधायकों की जीत ने जनता का रुख साफ कर दिया है। नेगी ने कहा कि नैतिकता के आधार पर भाजपा विधायकों को इस्तीफा देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed